मुरैना के थाना पोरसा क्षेत्र के उंदरपुरा गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/06/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पोरसा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 399 राहुल बरैया एवं पायलेट महेश सिंह तोमर ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, डायल-112 जवानों ने पीड़ित व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल पोरसा में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।