गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र लाहौरी ऑटो पार्क के पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक महिला घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/06/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना विजयपुर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 574 धर्मेंद्र सिंह एवं पायलेट राम लखन मीणा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय सांडा में भर्ती करवाया, जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है