भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाँसी मोहल्ले से एक 03 वर्षीय बालक गुम हो गया है, बालक के परिजन काफी समय से बालक को ढूँढ रहे है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17/06/2026 को शाम 06:37 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कोतवाली में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 986 अनुराग एवं पायलेट संजय सिंह भदौरिया ने मौके पर पहुँचकर परिजन से बालक के सम्बन्ध में जानकारी और फोटो लेकर आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करने पर बालक की जानकारी मिली, बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके घर गए। जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।