Published: 18 Jun 2026, 11:00 AM
✦
भिंड जिले के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत वीटीआई रोड पर एक 04 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/06/2026 को प्रातः 06:34 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल देहात थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 923 संजय श्रीवास्तव एवं पायलट सत्येंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार पिता सुबह के समय वॉक पर जाते समय बालिका पिता के पीछे जाते-जाते रास्ता भटक गयी ।