नरसिंहपुर जिले थाना गाडरवारा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/06/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना गाडरवारा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक नीलेश दुबे एवं पायलेट अंकित साहू ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को ट्रैक से उठाकर रोड तक लेकर आये और एफआरव्ही वाहन से लेकर गाडरवारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।