मुरैना जिले के थाना सिहोनिया क्षेत्र के अंतर्गत मिरघान तिराहा के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए है,पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना दिनाँक 20-06-2026 को प्राप्त होते ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल द्वारा तत्काल सिहोनिया थाना क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 385 जयवीर एवं पायलट मनोज धाकड़ ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल से गिरकर दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल दम्पति को एफआरव्ही वाहन में बिठाया और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र खड़ियार में भर्ती कराया, जहाँ घायल दम्पति का उपचार किया जा रहा है।