भोपाल जिले के थाना रातीबड़ क्षेत्र अंतर्गत राजस्थान मिष्ठान भंडार के पास एक 06 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19/06/2026 को दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रातीबड़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 78 शैलेन्द्र एवं पायलट रवि वर्मा ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालक खेलते खेलते घर से निकल कर रास्ता भटक गया।