Published: 22 Jun 2026, 12:00 PM
✦
अशोकनगर के थाना कोतवाली क्षेत्र दयाल हॉस्पिटल के पास एक 11 वर्षीय बालक गुम हो गया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21/06/2026 को रात्रि 08:31 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 35 आनंद सिकरवार एवं पायलेट नरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुँचकर परिजन से बालक के सम्बन्ध में जानकारी और फोटो लेकर आसपास के क्षेत्रों में तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर मिला। डायल-112 जवानों ने बालक को संरक्षण में लिया। बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत माँ के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक माँ की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था ।