Published: 22 Jun 2026, 12:00 PM
✦
नरसिंहपुर जिले के थाना स्टेशन गंज क्षेत्र में नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने और चलने में असमर्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 21/06/2026 को रात 02:02 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल नरसिंहपुर में तैनात डायल-112 वाहन FRV-15 को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 199 राजेंद्र ढाकरिया एवं पायलट पवन तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन से गिरने के कारण व्यक्ति के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थीं,
डायल-112 के जवानों ने स्ट्रेचर की मदद से घायल व्यक्ति को सुरक्षित उठाया, एफआरव्ही वाहन में उपचार हेतु शासकीय अस्पताल नरसिंहपुर लेकर आए, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित युवक बुरहानपुर से ट्रेन द्वारा आ रहा था। जो अज्ञातकारणों से ट्रेन से गिरकर चपेट में आने से घायल हो गया था।