मुरैना के थाना माताबसैया क्षेत्र के जिगनी गाँव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22/06/2026 को रात्रि 01:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल माताबसैया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक सचिन राजावत एवं पायलेट सूरज सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल माताबसैया में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है।