मुरैना जिले के थाना माता बसैया क्षेत्र में खैरा गाँव में एक 15 वर्षीय किशोर गुम हो गया है, बालक के परिजन काफी समय से बालक को ढूँढ रहे है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22/06/2026 को रात्रि 07:09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना माता बसैया में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1224 दीपक राजपूत एवं पायलेट भगवान सिंह ने मौके पर पहुँचकर परिजन से किशोर के सम्बन्ध में जानकारी और फोटो लेकर आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करने पर किशोर की जानकारी खवरोली गाँव में मिली, किशोर को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके घर गए। जहाँ किशोर द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस जवानों का धन्यवाद किया। प्राप्त जानकारी अनुसार किशोर घर पर बिना जानकारी दिए शादी समारोह में शामिल होने चला गया था।