Published: 25 Jun 2026, 11:00 AM
✦
उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र अंतर्गत व्यास कॉलोनी में एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/06/2026 को दोपहर 01:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बड़नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1852 राकेश एवं पायलट नरेंद्र ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर परिजन की जानकारी नही मिलने पर बालक को लेकर थाना पहुँचे। डायल-112 जवानों ने बालक के मिलने की सूचना स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में भेजी,कुछ समय पश्चात बालक के परिजन थाना पहुंचे, जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालक खेलते खेलते घर से निकल कर रास्ता भटक गया।