खंडवा के थाना कोतवाली क्षेत्र में चंपा तालाब के पास एक युवक कुएँ में गिर गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/06/2026 सुबह 10:12 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक पवन सिंह तोमर एवं पायलट समीर ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि एक युवक कुएँ में गिर गया था, और गंभीर रूप से घायल हो गया था, मौके पर SDERF की की टीम भी आ गयी थी। जिसे SDERF ने कुएँ से निकाल लिया था।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को एफआरव्ही वाहन से लेकर उपचार हेतु शासकीय जिला अस्पताल खंडवा में भर्ती कराया। जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल युवक को समय पर उपचार मिला।