बालाघाट के थाना रूपझर क्षेत्र में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/06/2026 को सुबह 09:31 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रूपझर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1052 तेजराज उइके एवं पायलेट पवन ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है।