Additional visual — MP Police Dial 112
मुरैना जिले के थाना बामौर क्षेत्र अंतर्गत ग्वालियर बायपास पर एक अज्ञात कार ने मोटर साईकिल में टक्कर मार दी है, जिसमें मोटर साईकिल से गिरकर तीन युवक घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त दिनाँक 26-06-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बामौर क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक नत्थी सिंह एवं पायलट संजीव सिंह ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कार की टक्कर से मोटर साईकिल से गिरकर 03 युवक घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने घायल हुए तीनों युवकों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से तत्काल नूराबाद अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।