Published: 26 Jun 2026, 11:00 AM
✦
शिवपुरी के थाना मायापुर क्षेत्र में गिट्टोरा गाँव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25/06/2026 को दोपहर 01:20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मायापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 845 ओमप्रकश राठौर एवं पायलेट महेंद्र मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उदेश्य से अवसादग्रस्त 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को परिवार जन के साथ एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खनियांधाना में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित बुजुर्ग महिला का उपचार किया जा रहा है।
