सागर जिले के थाना सानौधा क्षेत्र में राघोली गाँव में एक मोटर साईकिल चालक ने 05 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी, जिसमें बालक घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25/06/2026 को सुबह 11:19 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सानौधा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक विवेक दुबे एवं पायलेट आदर्श साहू ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल सवार ने 05 वर्षीय बालक को को टक्कर मार दी थी जिसमे बालक हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल बालक को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल मकरोनिया में भर्ती कराया, डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता के कारण घायल बालक को समय पर उपचार मिला।