नरसिंहपुर जिले के थाना सांईखेड़ा क्षेत्र में गाडरवारा रोड़ पर एक मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26/06/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवकुमार एवं पायलेट रामशंकर शुक्ला ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल गाडरवारा में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।