इंदौर के थाना लसुडिया क्षेत्र में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मिले हैं जो अपने घर की राह भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को दिनांक 26/06/2026 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल लसुडिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अश्विनी दीक्षित,आरक्षक राजकुमार एवं पायलट दीपक मुसावत ने मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग व्यक्ति को अपने संरक्षण में लिया।
जानकारी लेने पर बुजुर्ग ने बताया कि टीकमगढ़ से इंदौर आये थे लोकल जानकारी ना होने के कारण उन्हें एफआरवी वाहन में बैठाकर आस-पास परिजनों की तलाश की गई, कोई जानकारी नही मिलने पर बुजुर्ग व्यक्ति की सूचना संबंधित थाना और आस पास के थाना क्षेत्रों के साथ इंदौर शहर के स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप पर साझा की गई। कुछ समय पाश्चात बुजुर्ग व्यक्ति के परिजन की जानकारी सोशल मीडिया द्वारा प्राप्त हुई और उन्हें मौके पर बुलाया गया। डायल-112 जवानों द्वारा पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति को सुरक्षित परिजन के सुपुर्द किया गया। बुजुर्ग व्यक्ति को सकुशल पाकर परिजन अत्यंत खुश हुए एवं डायल-112 पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।