Published: 30 Jun 2026, 10:00 AM
✦
धार के थाना नौगांव क्षेत्र के बख्ताम्बार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29/06/2026 को दोपहर 02:12 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नौगांव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक जान बहादुर सिंह एवं पायलेट कुलदीप ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, डायल-112 जवानों ने पीड़ित व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय जिला अस्पताल धार में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।