Published: 30 Jun 2026, 11:00 AM
✦
मुरैना जिले के थाना स्टेशन रोड़ क्षेत्र में ट्रेन में भीड़ के चलते 10 वर्षीय बालिका ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में छूट गयी और परिजन ग्वालियर स्टेशन पर उतर गए, बालिका ट्रेन में अकेली है और अगला स्टेशन मुरैना है पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28/06/2026 को शाम 05 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना स्टेशन रोड़ में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1311 चेतराम पाल एवं पायलेट संतोष कुमार ने परिजन से सम्पर्क कर बालिका के सम्बन्ध में जानकारी लेकर मुरैना रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर ताज एक्सप्रेस में बालिका की तलाश करने पर बालिका मिली। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका को संरक्षण में लेकर बालिका को लेकर जीआरपी थाना पहुँचे और परिजन से संपर्क कर जीआरपी थाना बुलाया। जहाँ बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालिका को परिजन के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालिका परिजन के साथ अपने घर वापस आ रही थी, ट्रेन में भीड़ के कारण परिजन स्टेशन पर उतर गए, परन्तु बालिका ट्रेन में छूट गयी थी।
डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर कुछ ही समय में परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।