भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा गेट पर एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29/06/2026 को देर रात्रि 01:58 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 2554 रुपेश व्यास एवं पायलट केदार सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर परिजन की जानकारी नही मिलने पर बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर थाना पहुँचे। डायल-112 जवानों ने बालक के मिलने की सूचना आस पास के थाना और रात्रि गस्त अधिकारियों को भेजी, कुछ समय पश्चात बालक के परिजन की जानकारी थाना गोविंदपुरा से प्राप्त हुई । जानकारी प्राप्त कर बालक के परिजन को थाना बुलाकर, बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालक रात्रि में घर से निकल कर रास्ता भटक गया था।