झाबुआ के थाना रानापुर क्षेत्र में टिकडी बोडिया में एक 10 वर्षीय बालिका और 08 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 01/07/2026 को शाम 05 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रानापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक विजय चंगोड़ एवं पायलेट अजय बामनिया ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को संरक्षण में लिया। जो घर का रास्ता भटक गए है।

डायल-112 जवानों द्वारा भाई-बहन से स्नेहपूर्वक पूछने पर बताया कि वह मामा के घर पर रह रहे थे, जो अपने गाँव छोटा माता चोला जाने की जिद में घर से निकल कर रास्ता भटक गए। डायल-112 जवानों ने बच्चों को एफआरव्ही वाहन से लेकर बच्चों के बताये गाँव छोटा माता चोला गए। जहाँ बच्चों के परिजन मिले,जिन्हें बच्चों द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।