रतलाम के थाना जावरा क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी गेट के पास एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 02/07/2026 को शाम 04:13 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जावरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 923 जितेन्द्र व्यास तथा पायलट सुरेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बच्चे को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्चे के परिजन की जानकारी मिली की बच्चे के परिजन पठानटोली जावरा रहने वाले हैं, बालक को लेकर उसके घर पहुंचे। जहाँ बालक के परिजन मिले, जिन्हें बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।