टीकमगढ़ जिले के थाना पलेरा क्षेत्र आलमपुरा गाँव के पास कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है जिसमे 01 व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 02/07/2026 को रात्रि 07:52 प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना पलेरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 691 शिवदयाल बघेल एवं पायलेट पवन यादव ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दिया था जिससे 01 व्यक्ति घायल हो गया था।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय हॉस्पिटल पलेरा भर्ती कराया, जहाँ घायल का उपचार किया जा रहा है।