नर्मदापुरम थाना देहात क्षेत्र में रसूलिया में फौजदार पेट्रोल पंप के पास एक 03 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03/07/2026 को सुबह 11:11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल देहात थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 696 नीलेश पाल एवं पायलेट हितेश सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से परिजन की जानकारी पूछने पर बालिका अपने परिजन बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बालिका के स्कूल बैग को देखने पर कॉपी में स्कूल का नाम लिखा था। डायल-112 जवान बालिका को लेकर स्कूल पहुँचे, परिजन से सम्पर्क कर स्कूल में बुला कर, बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत बालिका को परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालिका स्कूल से निकल कर घर का रास्ता भटक गयी थी।