मुरैना के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुरा कॉलोनी के पास एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो परिजन का साथ छूटने से घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/07/2026 को शाम 06:43 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 162 ब्रजकिशोर एवं पायलेट लोकेन्द्र शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के परिजन उसे ढूँढ़ते हुए मिले, जिन्हें बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।