जबलपुर के थाना मदन महल क्षेत्र में रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 06 के पास एक 12 वर्षीय बालिका मिली है, जो परिजन से बिछड़ गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/07/2026 को रात्रि 08:49 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मदन महल थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक दिनेश धुर्वे एवं पायलेट नीरज भार्गव ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से परिजन की जानकारी पूछने पर बालिका कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी , बालिका को लेकर आस पास के क्षेत्र में परिजन की तलाश की गई, परिजन की जानकारी न मिलने पर बालिका को मदन महल थाने लेकर आये, कुछ समय बाद बालिका के परिजन भी थाने पहुंचे जहाँ से बालिका द्वारा परिजन की पहचान एवं सत्यापन उपरांत बालिका को परिजन के सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालिका अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन आई थी, पिता का साथ छूटने से बिछड़ गई।