Published: 08 Jul 2026, 11:00 AM
✦
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वैभव गुप्ता के नेतृत्व में दतिया पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्य कर रही है।
दिनांक 07/07/2026
समय 1700 बजे
इसी क्रम में डायल-112 एफआरवी-03 की टीम को ड्यूटी के दौरान इवेंट से वापस लौटते समय रिंग रोड पर एक रियलमी कंपनी का ब्लैक एवं ग्रे रंग का मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में पड़ा मिला।
डायल-112 टीम के पायलट उमेश परिहार GID 248632 एवं कार्य.प्रधान आर.126 मोहित वर्मा द्वारा तत्काल मोबाइल के संबंध में जानकारी जुटाई गई। मोबाइल में उपलब्ध जानकारी एवं मोबाइल नंबर 8871672414 के आधार पर उसके वास्तविक मालिक शाहरुख खान, पुत्र भरे खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी सायनी मोहल्ला, दतिया से संपर्क कर नोडल प्वाइंट सेवढ़ा चुंगी पुलिस चौकी बुलाया गया।
पूछताछ में शाहरुख खान ने बताया कि वह गहोई वाटिका के पास स्थित कमल ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कार्य करता है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह भोजन करने अपने घर सायनी मोहल्ला जा रहा था, तभी रास्ते में रिंग रोड पर उसका मोबाइल गिर गया, जिसकी उसे जानकारी नहीं लग सकी।
मोबाइल की पहचान एवं आवश्यक सत्यापन उपरांत लगभग ₹10,000/- कीमत का मोबाइल उसके वास्तविक मालिक को सकुशल सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर शाहरुख खान ने दतिया पुलिस की त्वरित, ईमानदार एवं जनसेवा की भावना से की गई कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।