जबलपुर के थाना भेड़ाघाट क्षेत्र में वसुंधरा रिसोर्ट के पास एक 15 वर्षीय किशोर मिला है, जो अपने परिजन से बिछड़ गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07 /07/2026 को रात्रि 01:07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक बृजमोहन डेहरिया एवं पायलेट मोनू वर्मन ने मौके पर पहुँचकर किशोर को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा किशोर से परिजन की जानकारी पूछने पर किशोर ने अपने परिजन एवं घर की जानकारी दी, प्राप्त जानकारी अनुसार किशोर द्वारा बताये पते पर जाकर परिजन के सुपुर्द किया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार किशोर घर से निकल कर लोकल जानकारी ना होने से रास्ता भटक गया था।