Published: 09 Jul 2026, 11:00 AM
✦
इंदौर के थाना एरोड्रम क्षेत्र संगम नगर के पास एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/07/2026 को रात्रि 08 :51 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल एरोड्रम थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 664 रिंकू सिंह, आरक्षक - गोविन्द बघेला एवं पायलट राहुल ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास के क्षेत्र में परिजन की तलाश करने पर परिजन की जानकारी मिली। बालक सिद्धार्थ कलम उम्र 5 वर्ष पिता शेलेन्द्र कलम निवासी संगम नगर स्कीम नंबर 205 द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक खेलते खेलते घर से दूर निकल गया था।