सीधी के थाना मझौली क्षेत्र चमरडोला पेट्रोल पंप के पास एक 09 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09 /07/2026 को रात्रि 12 :42 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मझौली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक विरेन्द्र दोहरे एवं पायलट अभिषेक मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से स्नेहपूर्वक पूछताछ करने पर बालिका ने बुदारी क्षेत्र का रहने वाला बताया, बालिका को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर बुदारी पहुंचे, जहाँ आस-पास परिजन की तलाश कर उसके घर पहुंचे। जहाँ बालिका के पिता राम सिंह बालिका को ढूंढ़ते हुये मिले। बालिका पूनम सिंह उम्र - 09 वर्ष द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।