Published: 10 Jul 2026, 02:15 PM
✦
बड़वानी के थाना कोतवाली क्षेत्र में नर्मदा नदी राजघाट के पास से एक 25 वर्षीय महिला आत्महत्या की कोशिश कर रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-07 -2026 को सुबह 09:36 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 323 कुँवर सिंह एवं पायलेट कमल गुप्ता ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अवसादग्रस्त 25 वर्षीय एक महिला अज्ञात कारणों के चलते नर्मदा नदी राजघाट से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी ।
एनडीआरफ की टीम ने पीड़ित महिला को कूदने से रोका और डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को थाने लाकर समझाईश दिया गया। आगे की कार्यवाही थाने स्टाफ द्वारा की जा रही है।