Published: 10 Jul 2026, 03:00 PM
✦
ग्वालियर जिले के थाना महराजपुर क्षेत्र में बीएसफ कालोनी गेट के सामने सवारी ऑटो डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है जिसमे 06 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/07/2026 को सुबह 09:12 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल महराजपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 2314 दिनेश सिंह एवं पायलेट राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो के सामने अचानक ट्रैक्टर आ जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया था, जिसमे 06 व्यक्ति घायल हो गए थे,
डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को चिकित्सा वाहन की सहयता शासकीय अस्पताल मुरार एवं निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।
