सागर जिले के थाना रहली क्षेत्र वार्ड नंबर 06 में एक व्यक्ति को सीने में असहनीय दर्द हो रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13/07/2026 को मध्यरात्रि में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना रहली में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवम पटेरिया एवं पायलेट धर्मेंद्र ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मध्यरात्रि में एक व्यक्ति को सीने में असहनीय दर्द हो रहा था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय रहली में भर्ती करवाया, जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।