सतना के थाना कोलगवां क्षेत्र में बस स्टैंड पर एक 03 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/07/2026 को दोपहर 03:40 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोलगवां थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 316 नीरज सिंह एवं पायलेट पुरषोतम ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से परिजन की जानकारी पूछने पर बालिका अपने परिजन बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, बालिका को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर आप पास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर कोई जानकरी नही मिलने पर, बालिका को एफआरव्ही वाहन से लेकर थाना पहुंचे। कुछ समय बाद बालिका के परिजन ढूँढ़ते हुए थाना पहुँचे, जहाँ बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत बालिका को परिजन के सुपुर्द किया।