झाबुआ के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कागजर गाँव में एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13/07/2026 को शाम 07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सउनि नरेंद्र परमार एवं पायलट पंकज ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक के परिजन की आस-पास तलाश एवं पूछताछ और फोटो स्थानीयजनो के साथ साझा करने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली। बालक के परिजन को संपर्क कर मौके पर बुलाया गया। जहाँ बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।