बैतुल के थाना कोतवाली क्षेत्र में पाडर में एक 09 वर्षीय बालिका मिली हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/07/2026 को सुबह 11:50 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 92 सियाराम एवं पायलेट विकास ने मौके पर पहुँचकर 09 वर्षीय बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से स्नेहपूर्वक जानकरी लेने पर बालिका ने बताया की माँ के साथ बैतूल जा रही थी रास्ते में गलती से उतर कर माँ से बिछड़ गयी।

बालिका ने बताया की नानी के घर मर्दवानी गाँव में रहती है, डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर मर्दवानी गाँव पहुंचे। जहाँ बालिका की नानी मिली पहचान व सत्यापन उपरांत बालिका को नानी के सुपुर्द किया।