Published: 16 Jul 2026, 11:00 AM
✦
भोपाल के थाना बैरागढ़ क्षेत्र आकाश गार्डन के पास एक 03 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/07/2026 को रात्रि 07:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैरागढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 3390 सतीश वर्मा एवं पायलट अनिल वर्मा ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास के क्षेत्र में परिजन की तलाश करने पर बालक की माँ ढूँढ़ते हुए मिली।
जिन्हें बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक खेलते खेलते घर से दूर निकल गया था।