मुरैना के थाना अम्बाह क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है और उसे पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/07/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अम्बाह थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक संजीव गौतम एवं पायलट अमित ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को साथ लेकर आस-पास के क्षेत्र में उसके परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर परिजन की कोई जानकारी नहीं मिलने पर बालक को थाने छोड़ा। जहां कुछ देर बाद बालक के परिजन ढूँढते हुए थाने आए। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने डायल-112 की टीम का आभार व्यक्त किया।