Published: 18 Jul 2026, 11:00 AM
✦
धार के थाना नालछा क्षेत्र में बगड़ी गाँव के पास सड़क के किनारे परित्यक्त अवस्था में एक नवजात शिशु मिला है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/07/2026 को दोपहर 03:41बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल नालछा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी। डायल-112 स्टाफ सैनिक बंशीलाल एवं पायलेट दीपक चौहान ने मौके पर पहुँचकर परित्यक्त अवस्था में मिले नवजात शिशु को संरक्षण में लिया।
डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नवजात शिशु को एफआरव्ही वाहन से लेकर जिला चिकित्सालय धार में भर्ती कराया, जहाँ चाइल्ड वार्ड में नवजात शिशु का उपचार किया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है