विदिशा के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बाँझ गाँव में मेन रोड पर शिव ढाबा पर पास एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/07/2026 को रात्रि 10:11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक गजेंद्र राठौर एवं पायलट अनुज शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास के क्षेत्र में परिजन की तलाश करने पर बालक के परिजन की कोई जानकारी नही मिलने पर, बालक की जानकारी आस-पास के थानों में दी गयी। थाना कोतवाली से जानकरी प्राप्त हुई कि एक बालक के परिजन ढूँढ़ते हुए थाना आये है। बालक को लेकर थाना कोतवाली पहुंचे, जहाँ बालक के परिजन मिले। जिन्हें बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक खेलते खेलते घर से दूर निकल गया था।