Additional visual — MP Police Dial 112
बालाघाट के थाना कोतवाली क्षेत्र चित्रकूट नगर में रेलवे पटरी के पास एक 07 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/07/2026 को रात्रि 07:29 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 44 दिनेश यादव एवं पायलट विजय कावड़े ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास के क्षेत्र में परिजन की तलाश करने पर बालक के परिजन की जानकारी नहीं मिलने पर बालक की जानकारी स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप में भेजी गयी। सोशल मीडिया ग्रुप से बालक के परिजन की जानकारी मिली जिन्हें थाना बुलाया, जिन्हें बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक खेलते-खेलते घर से दूर निकल गया था।