इंदौर के थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में गंगवाल बस स्टैंड के पास एक 35 वर्षीय महिला अकेली बैठी है कुछ बता नहीं रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19/07/2026 को प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक विनोद पटेल, महिला आरक्षक दिव्या श्रीवास्तव एवं पायलेट अभय सचान ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित महिला को संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से लेकर आस-पास पूछ-ताछ करने पर पता महिला के परिवार की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। डायल-112 जवानो ने एफ.आर.व्ही वाहन द्वारा सकुशल पीड़ित महिला को प्रेमाश्रय वृद्धाआश्रम महाराणा प्रताप हॉस्पिटल के पास आश्रम में छोड़ दिया गया ।