Published: 20 Jul 2026, 11:00 AM
✦
सागर के थाना खुरई क्षेत्र में निर्तला पेट्रोल पंप के पास एक 13 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/07/2026 को देर रात्रि 03:01 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना खुरई क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 770 संजय कुमार एवं पायलट शिव कुमार दांगी ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने बताया कि पिता की डॉट से नाराज होकर घर से निकली थी, ग्राम वेरखेड़ी की रहने वाली है, किंतु घर जाने का रास्ता भटक गई हूँ। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर बताये ग्राम वेरखेड़ी के पास पहुँचे, जहाँ आस पास ढूँढने पर बालिका के पिता एवं परिजन मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत पिता के सुपुर्द किया गया।