Published: 23 Jul 2026, 11:00 AM
✦
विदिशा जिले के थाना ग्यारसपुर क्षेत्र में अटारी खेजड़ा में एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22/07/2026 को रात्रि 12:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना ग्यारसपुर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक संतोष मिश्रा एवं पायलेट लक्ष्मी नारायण यादव ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। बालक कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था, डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर पुरा गौसाई गाँव में बालक के परिजन की जानकारी मिली। डायल-112 जवान बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर पुरा गौसाई गाँव पहुँचे। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
