Published: 24 Jul 2026, 11:00 AM
✦
ग्वालियर जिले के थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत कंसाना कोठी के पास एक 03 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24 /06 /2026 को सुबह 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल महाराजपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 2288 सुनील , आरक्षक 420 सूरज एवं पायलेट अमित ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया, बच्ची परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी,
डायल-112 जवानों ने बच्ची को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पास के स्कूल में पूछताछ करने पर बच्ची के गुम होने की सुचना मिली। स्कूल से परिजन का नंबर ले कर उनको को बुलाया गया, जिन्हें बच्ची के पहचान एवं सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।