Published: 05 Aug 2026, 11:00 AM
✦
नीमच के थाना नीमच सिटी क्षेत्र में भगवान पुरा चौराहे के पास एक 40 वर्षीय महिला अकेली बैठी है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04/08/2026 को देर रात्रि 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नीमच सिटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ 356 प्रहलाद एवं पायलेट विनोद शर्मा ने मौके पर पहुँचकर महिला को संरक्षण में लिया, जो अपने बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी मानसिक रूप से कमजोर है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित 40 वर्षीय महिला को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर आप पास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर परिजन जानकारी मिली, डायल-112 द्वारा परिजन से दूरभाष पर सम्पर्क कर बुलया गया। जिन्हें महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।