रीवा के थाना अमझिया क्षेत्र में PTS चौराहा के पास एक 05 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 05/08/2026 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल अमझिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक कमला प्रसाद एवं पायलेट सत्यम तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने बताया की गुलाब गंज क्षेत्र में रहती है।

डायल-112 जवानों ने गुलाब गंज क्षेत्र में पहुंचकर,आस पास के क्षेत्र में परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर बालिका के परिजन ढूँढ़ते हुए मिले। जहाँ बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार घर से निकल कर रास्ता भटक गयी।