सीहोर के थाना भैरूंदा क्षेत्र में जेपी मार्केट में एक 07 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/08/2026 को रात्रि 09:32 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल भैरूंदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक जितेंद्र कीर एवं पायलेट नरेंद्र सोलंकी ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया और बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने बताया की नयापुरा गाँव की रहने वाली है,परिजन के साथ बाजार आयी थी साथ छूटने से रास्ता भटक गयी। डायल-112 जवानों ने बालिका के बताये अनुसार एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर नयापुरा गाँव पहुंचे,आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन मिले। बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत बालिका को माता-पिता के सुपुर्द किया गया।